स्थानीय बाजार में सस्ता हुआ सोना
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए की गिरावट के साथ 39,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही गिरकर 38,850 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,300 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 525 रुपये लुढ़ककर 45,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 568 रुपए टूटकर 44,949 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव गत दिवस के स्तर पर ही पड़े रहे।