सोना 1,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर
एक जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,400 डॉलर प्रति औंस था, जोकि चार सितंबर को 1,566.20 डॉलर प्रति औंस तक उछला। वहीं, 31 अक्टूबर को कॉमेक्स पर सोना 1,514 डॉलर प्रति औंस था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अभी भी सोना 1,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर के भाव पर बना हुआ है। कॉमेक्स पर गुरुवार को सोने के फरवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 1,525.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। वहीं, भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पिछले सत्र से 159 रुपये यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 39,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था।