11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price Today: 20 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी

सोना स्टैंडर्ड 20 रुपये चढकऱ 33,740 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी हाजिर 130 रुपये चमककर 38,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 19 Jun 2019, 5:16 PM IST

Gold cheaper by Rs 595, silver falls by Rs 1200  after 2 days holiday

Gold cheaper by Rs 595, silver falls by Rs 1200 after 2 days holiday

नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड ( Gold Rate ) 20 रुपये चढकऱ 33,740 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढकऱ 33,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी ( Silver Rate ) में भी तेजी देखी गयी। चांदी हाजिर 130 रुपये चमककर 38,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा बढकऱ 37,302 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

यह भी पढ़ें - अर्थव्यवस्था में पैसे की कमी दूर करेगा RBI, नकदी बढ़ाने के लिए तैयार किया ये प्लान

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.31 फीसदी गिरकर 1,341.87 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमरीका सोना वायदा 1336.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमरीकीा के बीच व्यापारिक तनाव बढऩे के बीच अमरीकी फेडरल रिजर्व के इस सप्ताह ब्याज दरों में बढोतरी करने से संकेत से डॉलर में आयी तेजी के कारण कच्चे तेल पर बने दबाव के कारण कीमती धातुओं में तेजी आयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.48 प्रतिशत गिरकर 14.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

यह भी पढ़ें -Naresh Goyal की बढ़ सकती है मुश्किलें, Jet लाॅयल्टी प्रोग्राम पर ED कर सकता है पूछताछ

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,740
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,570
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,302
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.