सोना हुआ सस्ता
सोने के दाम ( Gold Price Today ) शुक्रवार यानी आज वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 100 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जिसके बाद दाम 44,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। कारोबारी स्तर के दौरान सोने की कीमत 44,550 रुपए के साथ दिन के निम्न स्तर पर पहुंचीै। जबकि गुरुवार को सोने के दाम 44695 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ बंद हुए थे।