चांदी की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी
भारतीय वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर चांदी की कीमत 1108 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 52,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज सोना 52,470 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। वायदा बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज चांदी 51,780 रुपए पर खुली थी। आपको बता दें कि शुक्रवार को चांदी 51,362 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।