80 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ सस्ता
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए उतरकर 39,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही की गिरावट लेकर 39,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 190 रुपए उतरकर 45,650 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 298 रुपए गिरकर 44,145 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।