स्थानीय बाजार में सोना नए शिखर पर
स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद वैश्विक कारकों से सोना स्टैंडर्ड 220 रुपए चमककर 41,290 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए उछलकर 30,900 रुपए पर पहुंच गई। पीली धातु के विपरीत चांदी हाजिर 150 रुपए टूटकर 48,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 126 रुपए उतरकर 47,527 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए की बढ़त लेकर क्रमश: 940 रुपए और 950 रुपए प्रति इकाई पर रहे।