1731 कॉलोनियां होंगी नियमित
हरदीप पुरी के मुताबिक, दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करके यहां रहने वालों को संपत्ति का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को अपने मंत्रालय में दिल्ली के 20 लोगों को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंप कर इसकी शुरुआत की। पुरी ने कहा कि उनके लिए यह एक भावुक पल है, क्योंकि दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को संपत्ति का मालिकाना हक दिलाना उनका वादा और लक्ष्य दोनों था।