30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

575 रुपए सस्ती हुई चांदी, सिर्फ इतने रुपए में कर सकते हैं खरीदारी

सोना-चांदी बाजार भाव की साप्ताहिक समीक्षा।
2 min read
Google source verification
cheapest gold jewelery, old jewelery become new gold

cheapest gold jewelery, old jewelery become new gold

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में त्योहारी सीजन से पहले ठीक-ठीक खुदरा जेवराती मांग रहने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी में गिरावट आने से चांदी की चमक 575 रुपए फीकी पड़कर 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह सोना हाजिर 5.10 डॉलर लुढ़ककर 1,196.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि, दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा सप्ताहांत पर 1,201.70 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा।

त्योहारी सीजन से पहले महंगा हो सकता है सोना

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते विवाद और डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा के लगातार अवमूल्यन से आलोच्य सप्ताह के दौरान सोना एक समय सात जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 31,570 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा। लेकिन ऊंचे भाव पर खुदरा ग्राहकी सुस्त पड़ने से आखिरी दो दिनों में इसके भाव घट गए जिससे यह स्थिर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि त्योहारी सीजन से पहले पीली धातु की मांग बढ़ने की संभावना है। साथ ही अमरीका -चीन विवाद भी सुरक्षित निवेश को बढ़ावा देगा। इस बीच विदेशों में चांदी हाजिर 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 14.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोने में सप्ताह में चार दिन रही गिरावट

स्थानीय बाजार में छह में से चार कारोबारी दिवस सोने में गिरावट रही। सिर्फ बुधवार और गुरुवार को इसमें तेजी देखी गई। सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। सोना बिटुर भी 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पड़ा रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी सप्ताह के दौरान 24,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक मांग घटने से उसमें गिरावट रही। चांदी हाजिर 575 रुपए लुढ़ककर 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चांदी वायदा 55 रुपए की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 37,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी सप्ताह के दौरान 1,000-1,000 रुपए की गिरावट में क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए।