नई दिल्ली।मोदी सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कुछ दिनों पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसका कोई भी फायदा आम जनता को होता नजर नहीं आया। क्योंकि कीमतो में कटौती के बाद से अभी तक लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही हैं। कटौती के बाद जहां डीजल में 2.86 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई तो वहीं पेट्रोल के दाम 1.36 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। ऐसे में सरकार आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल के दामों में 3 से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने के बारे में सोच रही है।