27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान आैर आंध्रप्रदेश के बाद अब कर्नाटक ने दो रुपए सस्ता किया पेट्रोल आैर डीजल

कर्नाटक में पेट्रोल आैर डीजल को 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता करने की घोषणा की गर्इ है।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Sep 17, 2018

Petrol-diesel price

राजस्थान आैर आंध्रप्रदेश के बाद अब कर्नाटक ने दो रुपए सस्ता किया पेट्रोल आैर डीजल

नर्इ दिल्ली। पेट्रोल आैर डीजल के बढ़ते दामों के बीच कर्नाटक राज्य के लोगों के बड़ी खुशखबरी आर्इ है। कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बड़ी राहत दी है। मौजूदा समय में पेट्रोल आैर डीजल के बढ़ते दामों से राहत पहुंचाने के मामले में कर्नाटक चौथा राज्य चुका है। इससे पहले राजस्थान सरकार, वेस्ट बंगाल आैर आंध्रप्रदेश राहत दे चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कर्नाटक सरकार ने लोगों को पेट्रोल आैर डीजल पर कितनी राहत दी है।

दो रुपए कम हुए दाम
देश के कर्नाटक राज्य की गठबंधन सरकार ने पेट्रोल आैर डीजल के दामों में 2 रुपए की राहत दी है। यह घोषणा राज्य के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक में पेट्रोल आैर डीजल के दामों से लोग काफी परेशान थे। वहीं कांग्रेस आैर विपक्ष की बाकी पार्टियों पर आरोप लग रहे थे कि वो राज्यों में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में कोर्इ बदलाव नहीं कर रहे हैं। एेसे में कांग्रेस आैर जेडीएस की गठबंधन सरकार का यह कदम काफी बड़ा बताया जा रहा है।

अब इतने हो जाएंगे दाम
अगर बात पेट्रोल की करें तो बंगलूरू में पेट्रोल के दाम 85.09 रुपए प्रति लीटर से 83.09 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं बेमगाम, बेलारी, बीजापुर, गुलबर्गा, मैसूर आदि इलाकों में भी पेट्रोल के दाम 83 रुपए प्रति या उससे कम हो जाएंगे। जो एक बड़ी राहत मानी जा रही है। वहीं बात डीजल की करें तो बंगलूरू में डीजल के दाम 76.10 रुपए प्रति लीटर से 74.10 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं बेमगाम, बेलारी, बीजापुर, गुलबर्गा, मैसूर आदि इलाकों में भी डीजल के दाम 74 रुपए प्रति लीटर या उससे कम हो जाएंगे।

यह राज्य भी कम कर चुके हैं दाम
वहीं कर्नाटक से पहले राजस्थान, वेस्ट बंगाल आैर आंध्रप्रदेश सरकार भी पेट्रोल आैर डीजल के दामों को कम कर चुकी है। इन तीनों राज्यों ने पेट्रोल आैर डीजल के दामों में दो रुपए कम किए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग