26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / जानिए एक हफ्ते में कितना सस्ता हो गया है सोना, चांदी में आई कितनी गिरावट

जानिए एक हफ्ते में कितना सस्ता हो गया है सोना, चांदी में आई कितनी गिरावट

वायदा बाजार में बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में 2000 रुपए से ज्यादा की गिरावट चांदी की कीमत में एक सप्ताह के दौरान करीब 8859 रुपए की देखने को मिली गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Sep 2020, 2:01 PM IST

Know how much gold and silver become cheaper in last week

Know how much gold and silver become cheaper in last week

नई दिल्ली। बीते एक सप्ताह में सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और खराब इकोनॉमिक आंकड़ों के बीच सोने की कीमत में गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो सोने में अक्टूबर एक्सपायरी खत्म होने और मुनाफावसूली के कारण सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी ने भी नवरात्र और दीपावली से पहले अपने आपको करेक्ट किया है। ताकि आम निवेशकों को निवेश करने का मौका मिल सके। एक्सपर्ट के अनुसार नवरात्र के मौके पर एक बार फिर से सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः-लगातार तीसरे दिन Diesel की कीमत में गिरावट, जानिए कितने हो गए हैं आपके शहर में दाम

सोने के दाम में भारी गिरावट
बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सोना 2000 रुपए तक सस्ता हुआ है। अगर बात 18 सितंबर के सोने के क्लोजिंग दाम 51,715 रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि 25 सितंबर को वायदा बाजार में सोने की क्लोजिंग 49,666 रही। अगर दोनों दिनों के अंतर को देखा जाए तो 2049 रुपए प्रति किलोग्राम रही, यानी इस दौरान इतना सस्ता हो गया। जानकारों की मानें तो सोने के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-दवा कंपनियों ने निवेशकों को कराई है भरपूर कमाई, 6 महीने में दिया है दोगुने से ज्यादा रिटर्न

चांदी की कीमत में गिरावट
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 9000 रुपए तक सस्ती हुई है। 18 सितंबर को चांदी की क्लोजिंग प्राइस 67,877 रुपए प्रति किलोग्राम था। जबकि 25 सितंबर को चांदी की क्लोजिंग प्राइस 59,018 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। अगर दोनों दिनों के अंतर को देखें तो 8859 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो चांदी 53 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक नीचे जा सकती है।