वहीं, दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 9,887.3 करोड़ रुपए घटकर 4,98,996.93 करोड़ रुपए पर आ गगया, जबकि मारुति सुजुकी का पूंजीकरण 7,831.42 करोड़ गिरकर 2,65,164.37 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का 2,053.31 करोड़ घटकर 2,31,960.73 करोड़ रुपए हो गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, मारुति, इन्फोसिस, ओएनजीसी और कोटक महिंद्रा का स्थान रहा। पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 554.12 अंक यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 34,969.70 अंक पर पहुंच गया।