6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूएस ईरान टेंशन के बीच करीब 800 अंक गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 787.98 से ज्यादा अंकों की गिरावट बीते कारोबारी सत्र के मुकाबले बीएसई मार्केट कैप में बड़ा नुकसान निफ्टी 50 233.60 अंकों की गिरावट के साथ 11993.05 अंकों पर बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Jan 2020, 4:00 PM IST

Share Market Crash

Middle East Increased Tension of Stock market, Investors lost 3 lac cr

नई दिल्ली। यूएस ईरान टेंशन के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ( indian share market ) में भारी गिरावट देखने को मिली। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ( sensex ) 787.98 अंकों की गिरावट के साथ 40676.63 पर आ गया है। जबकि निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) 233.60 अंकों की गिरावट के साथ 11993.05 अंकों पर बंद हुआ। इस गिरावट के बाद निफ्टी करीब एक महीने के निचले स्तर पर चला गया है। बाजार के नीचे चले जाने से शेयर बाजार के निवेशकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दोपहर दो बजे तक के कारोबार में निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः-Middle East की टेंशन में महंगी धातुओं में उछाल, भारत में 41000 हजारी हुआ सोना

ऑटो बैंकिंग से लेकर सभी सेक्टर में बड़ी गिरावट
बैंकिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 892.54 और बैंक निफ्टी 832.05 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं ऑटो सेक्टर 416.16 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स 298.68, हेल्थकेयर 209.68, मेटल 313.49, तेल और गैस 328.56, पीएसयू 186.51, बीएसई स्मॉल कैप 273.71, बीएसई मिड-कैप 348.70 और सीएनएक्स मिडकैप 387.30 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 6.12, एफएमसीजी 131.71, आईटी 78.56 और 54.58 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-2020 में Crude Oil की कीमतों पर नहीं चल पाएगा Trump Card

चार फीसदी तक लुढ़के शेयर्स
बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, वेदांता और यस बैंक के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं टाइटन, विप्रो, डाॅ. रेड्डी और एचसीएल के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। सभी में दोनों क्रमश: 1.52, 0.34, 0.04 और 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : दिल्ली में 5 दिन में 55 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल 72 पैसे महंगा

निवेशकों को नुकसान
मौजूदा कारोबारी स्तर को देखने हुए निवेशकों को भारी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है। आज ही के कारोबारी दिन की बात करें तो बांबे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के मुकाबले काफी नीचे आ चुका है। आज बीएसई का मार्केट कैप 1,53,87,826.78 करोड़ पर बंद हुआ। जबकि शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैप 1,56,87,771 करोड़ पर बंद हुआ था। दोनों के अंतर को देखें तो 3,00,866 करोड़ है। यही निवेशकों का नुकसान है।