पेट्रोल के दाम के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है, जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.69, 78.28 और 81.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जिसके बाद यहां पर 78.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल बीते पांच दिनों से 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।