20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / एक अप्रैल से सस्ता होगा खाना पकाना और गाड़ी चलाना, Natural Gas की कीमत में भारी कटौती

एक अप्रैल से सस्ता होगा खाना पकाना और गाड़ी चलाना, Natural Gas की कीमत में भारी कटौती

सरकार ने Natural Gas की कीमत में की 26 फीसदी की भारी कटौती साल 2014 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचे प्राकृतिक गैस के दाम 2014 में सरकार ने बनाया था घरेलू गैस का मूल्य निर्धारण का नया फॉर्मूला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 1 Apr 2020, 9:55 AM IST

PNG

Natural gas price cut Cooking driving will cheaper from 1st April 2020

नई दिल्ली। सरकार ने एक अप्रैल से देश के लाखों लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ने मंगलवार को प्राकृतिक यानी नेचुरल गैस के दाम में 26 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी है। जिसके बाद एक अप्रैल 2020 के बाद से रसोई में इस्तेमाल होने वानी पीएनजी गैस सस्ती हो जाएगी। वहीं सीएनजी इस्तेमाल करने वाली गैस भी सस्ती होगी। 26 फीसदी की इस कटौती के बाद देश में प्राकृतिक गैस के दाम साल 2014 के बाद से निचले स्तर पर आ गए हैं। आपको बता दें कि देश में सरकार दो बार प्राकृतिक गैस के दाम में बदलाव करती है। पहला एक अप्रैल से लागू होते हैं तो दूसरी बार 1 अक्टूबर से। सरकार ने 2014 में घरेलू गैस का मूल्य निर्धारण का नया फॉर्मूला लागू किया था।

यह भी पढ़ेंः-Coronavirus Lockdown: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकते हैं सोने के दाम, जा सकते हैं 50,000 रुपए के पार

अगले 6 महीने के लिए ये होंगे दाम
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार भारत में अगले छह महीने के लिए एक अप्रैल से नेचुरल गैस के दाम 2.39 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो जाएगा। अभी तक यह दाम 3.23 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट था। 2014 के बाद नेचुरल गैस के दाम में यह 6 महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के बाद समुद्री इलाकों से निकलने वाली गैस के दाम 8.43 एमबीटीयू से कम होकर 5.61 डॉलर पर आ गया है।

यह भी पढ़ेंः-Coronavirus की वजह से भारत में नहीं आएगी आर्थिक मंदी, ग्लोबल इकोनॉमी को होगा बड़ा नुकसान

सीएनजी और पीएनजी के रूप में इस्तेमाल होती है नेचुरल गैस
देश में नेचुरल गैस के दाम साल में दो बार बदलाव किया जाता है। इसकी शुरूआत नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल से होती है। वहीं दूसरी बार बदलाव 1 अक्टूबर को किया जाता है। नेचुरल गैस का यूज फर्टीलाइजर और पॉवर प्रोडक्शन में किया जाता है। नेचुरल गैस का यूज सीएनजी बनाने में भी होता है। सीएनजी वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है। वहीं पीएनजी भी नेचुरल गैस से ही बनती है। पीएनजी घरों में खाना पकाने के लिए भी पाइप के जरिए पहुंचाई जाती है।