
नर्इ दिल्ली।आज एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू हो गया है। जिसके बाद से पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कर्इ वस्तुआें की दाम में इजाफा हो गया है तो वहीं कुछ के दाम पहले से कम भी हो गए है। एक फरवरी को पेश किए अपने बजट में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि नया वित्त वर्ष आपके जेब पर भारी पड़ने वाला है। नए वित्त वर्ष के लागू होने के बाद से टैक्स से जुड़े कुछ नियमाें में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते है कि कौन सी वस्तुआें के दाम में बढ़ोतरी होगी आैर कौन सी चीजें सस्ती होंगी।
महंगी होने वाली चीजें
आज से कर्इ इलेक्ट्राॅनिक आइटम्स के दाम में बढ़ोतरी हो जाएगी। आज से महंगी होने वाली चीजों में कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चांदी-सोना, स्टोरेज वाली सब्जियां, फल, परफ्यूम, टाॅयलेट स्प्रे, सनस्क्रीन, मेनीक्योर, पेडीक्योर, ट्रक व बसों के रेडियल टायर, रेशमी कपड़े, स्मार्ट वाॅच, एलर्इडी व एलसीडी टीवी आदि शामिल हैं।
सस्ती होने वाली चीजें
आज से नए वित्तीय वर्ष में सस्ती होने वाली चीजों में सोलर टेम्पर्ड ग्लास, कच्चा काजू, हियरिंग एड आैर र्इंट शामिल है। सरकार ने इस बार के बजट में निकेल पर लगने वाली बेसिक क्सटम ड्यूटी को हटा दिया है जिसके बाद से इसके दाम में भी 2.5 फीसदी की कमी अा जाएगी। इनके अलावा पीआेएस मशीनें, फिंगर स्कैनर, आइरिस स्कैनर, अारआे, मोबाइल चार्जर, टाइल्स, रेडिमेड लेदर उत्पाद, नमक, जीवनरक्षक दवाएं माचिस, सिल्वर फाॅयल आैर सीएनजी सिस्टम जैसे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे।
सस्ता हो जाएगा ट्रेन सफर
यहीं नहीं यदि आज से आप आॅनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए भी आपको कम भुगतान करना होगा। दरअसल सरकार ने र्इ-रेलवे टिकट पर सर्विस टैक्स कम कर दिया है। जिसके बाद से आपका ट्रेन सफर सस्ता हो जाएगा। वहीं लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस भी के दाम भी आज से सस्ती हो जाएंगी। इनके दाम में आज से 2.5 फीसदी की कटौती हो जाएगी।
शेयर मार्केट में पैसा लगाना होगा महंगा
यदि आप शेयर मार्केट में पैस लगाते हैं आैर एक लाख से अधिक प्राॅफिट कमाते हैं तो इसपर आपको 10 फीसदी लाॅन्ग टर्म गेन टैक्स(LTCG) देना होगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए भी नया वित्त वर्ष महंगा होने वाला है। अब आपको इनकम टैक्स पर लगने वाला सेस बढ़कर 4 फीसदी हो जाएगा। इसके पहले ये केवल 3 फीसदी ही था।
Published on:
1 Apr 2018, 10:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.