आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट
आज आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। विप्रो के शेयरों में 1.76 फीसदी, इंफोसिस 1.49 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.35 फीसदी की गिरावट है। वहीं यूपीएल के शेयरों में 1.51 फीसदी गिरावट है। भारती एयरटेल के शेयरों में 2.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी के शेयरों में 2.43 फीसदी, सनफार्मा 2.25 फीसदी, पॉवरग्रिड 1.94 फीसदी, आईटीसी 1.24 फीसदी और यस बैंक के शेयरों में 1.17 फीसदी की बढ़त देखपे को मिल रही है।