19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / पेट्रोल-डीजल की कीमतों से मिली राहत, आज 9 पैसे तक कम हुर्इ कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से मिली राहत, आज 9 पैसे तक कम हुर्इ कीमतें

आज पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसों की गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं डीजल की कीमतों में 5 पैसे की गिरावट देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 14 Aug 2018, 9:52 AM IST

Petrol Diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से मिली राहत, आज 9 पैसे तक कम हुर्इ कीमतें

नई दिल्ली।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही उथल-पुथल थमती हुई नजर आ रही है। लगातार कई दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों में आज गिरावट देखाने को मिली। आज पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसों की गिरावट दर्ज की गई। तो वहीं डीजल की कीमतों में 5 पैसे की गिरावट देखने को मिली।


पेट्रोल की कीमतों में हुई कटौती
जहां लगातार पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी। वहीं आज इसके दामों में कटौती की गई है। कुछ दिनों पहले तक तो दिल्ली के अलावा देश के चार महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 80 के पार पहुंच गया था। लेकिन आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.14 रुपए प्रति लीटर है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 84.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बात अब अगर कोलकाता की जाए तो वहां पेट्रोल के दाम 80.10 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में तो पेट्रोल 80.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


डीजल की कीमतों में भी आया बदलाव
आज पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दामों में भी बदलाव देखने को मिला है। जहां कल तक दिल्ली में डीजल 68.77 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा था। तो वहीं आज डीजल की कीमतों में आई गिरावट के बाद दिल्ली में डीजल 68.72 रुपए प्रति लीटर हैं। कल मुंबई में डीजल 73.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था।तो आज मुंबई में डीजल की कीमत 72.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बात अब अगर कोलकात की जाए तो कल तक कोलकात में डीजल की कीमत 71.61 रुपए प्रति लीटर थी। जो आज घट कर 71.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में कल डीजल 72.64 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन अब चेन्नई में डीजल की कीमत घट कर 80.14 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें -

उषा अनंतसुब्रमण्यम पर PNB घोटाले की गिरी गाज, केंद्र ने अंतिम दिन किया बर्खास्त

रिलायंस जियो बनी मोबाइल फोन की सरताज, इस साल हुर्इ सबसे ज्यादा बिक्री