10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम लोगों को बड़ी राहत, लगातार तीन दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर ब्रेक

तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोर्इ बदलाव नहीं किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 15 Jul 2018, 10:01 AM IST

Petrol diesel

आम लोगों को बड़ी राहत लगातार तीन दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर ब्रेक

नर्इ दिल्ली। लगातार तीन दिनों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों पर अाज (रविवार को ब्रेक लग गया है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोर्इ बदलाव नहीं किया है। इसके चलते आज देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दर पिछले दिन के स्तर पर ही बरकरार हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल का दाम 76.95 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबर्इ में पेट्रोल का आज भाव 84.33 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता आैर चेन्नर्इ जैसे महानगराें की बात करें तो यहां भी आज पेट्रोल का भाव क्रमशः 79.61 आैर 79.87 रुपये प्रति लीटर है। शनिवार को कर्इ प्रमुश शहरों पेट्रोल के दाम में 19-20 पैसे तक की बढ़ोतरी की गर्इ थी।


क्या है डीजल के दाम
वहीं डीजल में दिल्ली आैर कोलकाता में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दिल्ली में अब आपको डीजल के लिए 68.61 आैर कोलकाता में 78.16 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दामों में 19 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हुर्इ है। मुंबर्इ में आपको डीजल के लिए 72.80 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के लिए आपको 72.43 रुपए प्रति लीटर की चुकानी होगी।


अभी तक इतने बढ़ चुके हैं दाम
शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्घि होने से 4 जुलार्इ से अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी वृद्घि देखने को मिल चुकी है। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.40 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 1.24 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं कोलकाता में पेट्रोल में 1.38 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 1.23 रुपए पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हो चुकी है। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो पेट्रोल 1.39 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल 1.31 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुका है। चेन्नर्इ में पेट्रोल में 1.36 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 1.38 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें -

टेस्ला के CEO एलन मस्क ने जताई भारत आने की इच्छा, अगले साल कर सकते हैं दौरा

नीरव मोदी के ग्राहकों में सिंघवी की पत्नी, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

GSTN मंत्री समूह ने बैठक में लिए कर्इ अहम फैसले, अापकी जिंदगी पर होने वाले हैं ये असर

डूबते लोन के मामले में पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत, मोदी सरकार को बड़ा झटका