नर्इ दिल्ली। आज एक बार फिर आम जनता के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने आज भी पेट्राेल-डीजल के दाम में कटौती की है। इंडियन अाॅयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के कर्इ बड़े शहरों में आज पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे तक की कमी की गर्इ है। वहीं डीजल के दामों में भी 11 पैसे तक की कमी की गर्इ है। बता दें कि 29 मर्इ को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गर्इ थी। 29 मर्इ के बाद या तो कीमतों में कटौती गर्इ है या फिर इसे स्थिर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिली है वहीं डाॅलर के मुकाबले रुपए का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। एेसे में तेल कंपनियां इसका सीधा फायदा अाम जनता को दे रही हैं।