गौरतलब है कि भारत, अमेरिका और चीन ने तेल उत्पादन में कटौती के चलते अर्थव्यवस्था में को हो रहे नुकसान को देखते हुए ओपेक से तेल की आपूर्ति बढ़ाने को कहा था। भारत की अर्थव्यवस्था तेल के ऊंचे दामों की वजह से प्रभावित हो रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती होने से हर उपभोक्ता को राहत मिलेगी।