28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / Petrol Diesel Price Today : – 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में स्थिरता जारी

Petrol Diesel Price Today : – 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हुुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में स्थिरता जारी

डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन 20 पैसे प्रति लीटर दा बढ़े पेट्रोल की कीमत में लगातार छठे दिन नहीं हुआ कोई बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 Dec 2019, 8:42 AM IST

petrol diesel price.png

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 23rd Dec 2019

नई दिल्ली।क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में बढऩे की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में कोई राहत देखने को नहीं मिल रही है। खास बात तो ये है कि पांच में लगातार बढ़ोतरी की वजह से डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। उम्मीद की जा रही है देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) 67 रुपए प्रति लीटर पार कर जाएंगे। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। जबकि पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में लगातार छठे दिन कोई बदलाव देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो जल्द ही डीजल के साथ पेट्रोल के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

डीजल के दाम में 20 पैैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारीों महानगरों में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.94 और 69.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 70.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 70.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दाम 67 रुपए प्रति लीटर पार कर जाएंगे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
पेट्रोल की कीमत की बात करें तो लगातार छठे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यानी देश के चारों महानगरों में बीते मंगलवार वाले दिन की लागू रहेंगे। मंगलवार को देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29, 80.29 और 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो जल्द ही पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है।