25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए 2 अक्टूबर को कितना सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल पर कितने चुकाने होंगे दाम

देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट पेट्रोल की कीमत में स्थिरता का दौर जारी, 22 सितंबर से नहीं हुआ कोई बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 2 Oct 2020, 10:19 AM IST

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 20th July 2020

नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंति और लाल बहादुर शास्त्री की जयंति के मौके पर 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं पेट्रोल की कीमत में 22 सितंबर के बाद से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि सितंबर से अब तक डीजल की कीमत में 3 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल और डीजल पर आज आपको कितने दाम चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ेंः-रिलायंस रिटेल के लिए दो दिनों में मुकेश अंबानी ने जुटाए करीब 12 हजार करोड़ रुपए

डीजल की कीमत में लगातार गिरावट जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल कीमत में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.46 रुपए और 76.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 73.99 रुपए और 75.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैैं। आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-इन दो बैंकों ने घटाई ब्याज दरें, जानिए कितना सस्ता हो जाएगा आपका होम और पर्सनल लोन

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार 10वें दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ेंः-टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, अब 30 नवंबर तक बढ़ी रिवाइज्ड आईटीआर भरने की आखिरी तारीख

सितंबर से अब तक कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
देश की राजधानी दिल्ली और बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सितंबर से अब तक गिरावट देखने को मिली है। पहले बात डीजल की कीमत करें तो दिल्ली में 3.10 रुपए, कोलकाता में 3.07 रुपए, मुंबई में 3.25 रुपए और चेन्नई में 3.01 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। वहीं बात पेट्रोल की कीमत की करें तो दिल्ली में 0.97 रुपए, कोलकाता में 0.93 रुपए, मुंबई में 0.94 रुपए और चेन्नई में 0.86 रुपए दाम कम हो चुके हैं।