डीजल के दाम भी स्थिर
वही बात डीजल की कीमत की बात करें तो देश के चारों महानगरों में दाम स्थिर ही रहे हैं। जबकि सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में 13 पैसे, कोलकाता और मुंबई 12 पैसे एवंं चेन्नई मे 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 80.53 रुपए, 75.64 रुपए, 78.83 रुपए और 77.72 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए थे। आज भी यही दाम चारों महानगरों के लोगों को चुकाने होंगे।