पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में काफी दिनों से स्थिरता देखने को मिल रही है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रहने वालों को रविवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। बात कीमतों की करें तो पेट्रोल का भाव क्रमश: 82.08 रुपए, 83.57 रुपए, 88.73 रुपए और 85.04 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में इसी तरह से स्थिरता देखने को मिल सकती है।