डीजल के दाम में कटोती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 25 से 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 25 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 63.26, 65.59, 66.24 और 66.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और कटौती देखने को मिल सकती है।