नई दिल्ली।पेट्रोल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 2 अगस्त को पेट्रोल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं बाकी महानगरों में इससे कम कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखने में आई है। डीजल में आखिरी बार कटौती देखने को मिली थी। आपको बता दें कि फेड रिजर्व में ब्याज दरों में कटौती के बाद क्रूड ऑयल में एक फीसदी की कटौती देखने को मिली थी। जिसकी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगस्त के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और राहत देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी तेल भंडार में लगातार कटौती हो रही है।