6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों की इजाफा होने के कारण पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम (Diesel Price) लगातार चौथे दिन स्थिर रहे हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 15 Jul 2019, 7:40 AM IST

नई दिल्ली। ( petrol diesel price today ) देश की राजधानी दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा दाम कोलकाता में बढ़े हैं। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी ओर लगातार चौथे दिन डीजल के दाम में राहत देखने को मिली है। डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः-यूरेनियम पर डोनाल्ड ट्रंप का फैसला, कहा- आयात पर कोटा नहीं लागू करेंगे

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.21 और 78.82 रुपए हो गए हैं। वहीं सबसे अधिक दाम कोलकाता 17 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 78.82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में दाम में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी होने के बाद दाम 76.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-विजय माल्या ने ट्वीटर पर शेयर की 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल के साथ फोटो, जमकर हुए ट्रोल

पेट्रोल की कीमत में इतना हुआ इजाफा






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली73.2113
कोलकाता75.5517
मुंबई78.8213
चेन्नई76.0314

यह भी पढ़ेंः- नेत्रहीनों के लिए आरबीआई लाएगा खास ऐप, नोटों की पहचान करने में मिलेगी मदद

लगातार चौथे दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.