30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: बजट 2019 के बाद पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन राहत

Petrol Diesel Price Today: लगातार दो दिनों तक Petrol Price स्थिर रहने के बाद तीसरे दिन सस्ता हुआ है। वहीं Diesel Price लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices

Petrol Diesel Prices

नई दिल्ली। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol diesel price today ) बजट 2019 के बाद पेट्रोल सस्ता हुआ। वहीं डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन राहत में राहत देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल में कटौती के बाद यह राहत देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि बजट में एक्साइज ड्यूटी बढऩे के बाद ऑयल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः-अब भारत में सामान बेचने के लिए 200 फीसदी आयात शुल्क देगा पाकिस्तान, सदन में पास हुआ प्रस्ताव

दो दिन के बाद पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 72.90 और 75.70 रुपए प्रति लीटर कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर ओर कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल की कीमत 75.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 78.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-5G स्पेक्ट्रम नीलामीः सरकार को लग सकता है झटका, 30 हजार करोड़ ही कमाई करने की उम्मीद

इतने कम हुए पेट्रोल के दाम






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली72.906
कोलकाता75.123
मुंबई78.525
चेन्नई75.706

डीजल की कीमत लगातार दूसरे दिन कटौती
वहीं बात डीजल की करें तो लगातार दूसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 66.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल की कीमत 68.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत तें 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम क्रमश: 69.69 और 70.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-सावधान! विदेश यात्रा से लेकर आपके बिजली बिल पर है सरकार की नजर

डीजल की कीमत में भी कटौती






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
दिल्ली66.4910
कोलकाता68.4806
मुंबई69.6911
चेन्नई70.2311

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग