नर्इ दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रूख देखने को मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी शुक्रवार देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की है। आज देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतो में 18 पैसे तक की कटौती की गर्इ है। हालांकि डीजल के दाम में आज काेर्इ बदलाव नहीं किया गया है। इसके पहले गुरूवार को भी 14 पैसे की कटौती की गर्इ थी। 29 मर्इ के बाद से अब तक पेट्रोल की कीमतों में करीब 2.27 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जबकि सामान अवधि में डीजल की कीमतों में अब तक 1.63 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है।