27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले 100 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल 119 रुपए लीटर पहुंचा

पाकिस्तान में 25 जुलार्इ को होने वाले आम चुनावों से पहले अंतरिम सरकार ने पेट्रोल आैर डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 8:36 PM IST

Petrol

पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले 100 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल 119 रुपए लीटर पहुंचा

नर्इ दिल्ली। वैसे पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार पेट्रोल आैैर डीजल के दामों में घटाकर देश की आम जनता को राहत देने की कोशिश की है। लेेकिन क्रूड आॅयल के दाम 43 महीनों में सबसे ज्यादा होने के बाद से भारत में पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का खतरा बढ़ गया है। लेकिन एक जगह एेसी भी है जहां चुनाव से पेट्रोल के 100 रुपए आैर डीजल के दाम 119 रुपए प्रति पहुंच चुका है। उस जगह का नाम है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान। ताज्जुब की बात तो ये है वहां पर कुछ दिनों बाद ही आम चुनाव होने वाले हैं।

पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम
पाकिस्तान में 25 जुलार्इ को होने वाले आम चुनावों से पहले अंतरिम सरकार ने पेट्रोल आैर डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। दामों में बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल लगभग 100 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल के दाम 119 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 7.54 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है।

ओजीआरए की सिफारिशों पर बढ़ार्इ कीमतें
पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार देश में बढ़ती महंगाई को रोकने या कम करने में लगातार नाकाम हो रही है। वित्त मंत्री ने पेट्रोल की कीमत बढ़ने के पीछे तंग राजकोषीय स्थिति को कारण बताया है। ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओजीआरए) की सिफारिशों पर वित्त मंत्री ने कहा कि इसका सीधा प्रभाव उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक नई किमतें 1 जुलाई 2018 से लागू की जा चुकी हैं।

इतने बढ़े पेट्रो पदार्थों में दाम
पेट्रोल की कीमतों में जहां 7.54 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं हाई-स्पीड डीजल के दाम 14 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं। केरोसिन की कीमत 3.36 रुपए प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल के दाम 5.92 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं। नई बढ़ोत्तरी के बाद अब पेट्रोल की कीमत 99.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है तो वहीं हाई स्पीड डीजल के दाम 119.31 रुपए प्रति लीटर, केरोसिन ऑयल के दाम 87.70 प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा लाइट डीजल ऑयल की कीमत 80.91 रुपए प्रति लीटर हो गई है।