खाद्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि, राशन कार्ड की डिजीलीकरण करने की पूरी प्रक्रिया जनवरी 2013 में शुरु की गई थी। पिछले चार वर्षों में इस प्रक्रिया में तेजी आई है। इससे उन लोगों पर शिकंजा कसने मेंं कामयाबी हासिल हुई जो लोग योग्य न होने के बावजूद भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सब्सिडी दर पर गेंहूँ, चावल आदि जैस अनाज की खरीदारी करते थे। इससे सरकार को सलाना लगभग 17,500 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ता था। हालांकि सरकार को इस राशि से कोई खास फायदा नहीं होगा क्योंकि नए लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। लेकिन इससे वैध लाभार्थियों को राशन कार्ड का फायदा मिल रहा है।