वैश्विक मोर्चे पर, अमरीका के आईएसएम गैर-विनिर्माण पीएमआई सूचकांक का मई का आंकड़ा मंगलवार (5 जून) को जारी किया जाएगा। आईएसएम गैर-विनिर्माण पीएमई अप्रैल में गिरकर 56.8 पर रहा, जबकि मार्च में यह 58.8 पर था। अमेरिका अपने व्यापार संतुलन के अप्रैल के आंकड़े बुधवार (6 जून) को जारी करेगी। मार्च में अमेरिका का व्यापार घाटा हल्के सुधार के साथ 49 अरब डॉलर रहा था, जबकि फरवरी में यह 57.7 अरब डॉलर था।