31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिलायंस जियो ने बनाया रिकॉर्ड, मात्र 3 साल में बन गई देश की बसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

महज तीन सालों में 33 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा किया पार वोडाफोन आइडिया को छोड़ा पीछे, 32 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 10:43 AM IST

Reliance Jio

नई दिल्ली। करीब आठ महीने पहले सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन एंड कंपनी ने रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें कहा गया था कि रेवेन्यू के लिहाज से रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) देश की नंबर वन कंपनी बन जाएगी। वहीं ग्राहकों के लिहाज से कंपनी को नंबर वन बनने में 2022 तक का इंतजार करना होगा। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही वोडाफोन आइडिया ( vodafone idea ) के तिमाही नतीजे सामने आए, रिलायंस जियो कस्टमर्स ( Reliance Jio Custmers ) के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी गई। यानी जियो ने दावों से तीन साल पहले ही यह मुकाम हासिल कर लिया। आंकड़ों की मानें तो रिलायंस जियो के ग्राहक 33 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया 32 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ेंः-आज होगी जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक, हो सकते हैं अहम फैसले

महज तीन साल में 33 करोड़ का आंकड़ा पर
कारोबार शुरू करने के महज तीन साल के भीतर ही रिलायंस जियो 33.13 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। जियो ने वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़कर यह मुकाम पाया है। वोडाफोन आइडिया के जून के तिमाही नतीजों के अनुसार ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई है। पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जारी वित्तीय नतीजों के मुताबिक, उसकी सहायक कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की तादाद जून 2019 में 33.13 करोड़ रही।

यह भी पढ़ेंः-एलन मस्क ने की भारत में टेस्ला कार की एंट्री की टाइम लिमिट सेट, काउंटडाउन हुआ शुरू

एयरटेल को पछाड़कर दूसरी बड़ी कंपनी बनी थी जियो
ट्राई के अनुसार जियो मई में 32.29 करोड़ कस्टमर्स और 27.80 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई थी। उस वक्त जियो ने एयरटेल को मात दी थी। थी। उस वक्त एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32.038 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी 27.6 फीसदी थी। इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था कि एक महीने के बाद ही जियो वोडाफोन आइडिया को भी पछाड़ देगी।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कटौती, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर

मार्च में करीब साड़े 33 करोड़ के वोडा आइडिया के पास कस्टमर्स
वोडाफोन आइडिया ने जानकारी देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में उसके कस्टमर्स की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई, जो मार्च तिमाही में 33.41 करोड़ पर थी। इसका कारण बताते हुए वोडाफोन आइडिया ने कहा कि पिछली तिमाहियों में 'सर्विस वैलिडिटी वॉचर्स' लाने से कंपनी के कस्टमर्स की संख्या में गिरावट आई है। आपको बता दें कि वोडाफोन इंडिया तथा आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ कस्टमर्स के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.