एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को कारोबारी सत्र के लिए सेबी और शेयर बाजारों ने बाजार की निगरानी बढ़ाई है। अधिकारी ने कहा कि निगरानी बढ़ाने से संभावित गड़बड़ी करने वालों को रोका जा सकेगा। आमतौर पर गड़बड़ी करने वाले लोग शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव की स्थिति का फायदा उठाने का प्रयास करते हैं।