छोटी-मंझोली कंपनियों ने दिखाया दम
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मंझोली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत यानी 20.65 अंक की तेजी में 10,584.70 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप भी 96.17 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी में 18,274.20 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,847 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,399 में तेजी,1,284 में गिरावट और 164 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।