19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / Share Market Closing: 161 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market Closing: 161 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.69 अंकों की तेजी के साथ 34,101.13 पर और निफ्टी 41.50 अंकों की तेजी के साथ 10,458.65 पर बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 12 Apr 2018, 5:17 PM IST

Stock Market

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.69 अंकों की तेजी के साथ 34,101.13 पर और निफ्टी 41.50 अंकों की तेजी के साथ 10,458.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.11 अंकों की तेजी के साथ 33,987.55 पर खुला और 160.69 अंकों या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 34,101.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,177.44 के ऊपरी और 33,924.88 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 20.91 अंकों की गिरावट के साथ 16,600.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 48.63 अंकों की गिरावट के साथ 17,934.83 पर बंद हुए।

सुबह का हाल
गुरूवार को घरेलू बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुर्इ। आज सेंसेक्स की शुरुआत सपाट चाल के साथ हुर्इ लेकिन निफ्टी 10,400 के पार पहुंचने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 33,900 के स्तर खुला जबकि निफ्टी 10,407 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है। फिलहाल 30 शेयरों वाला बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स 15 अंकी की मामूली तेजी के साथ 33,955 के स्तर पर और निफ्टी 6 अंको की तेजी के साथ 10,408 के स्तर पर रहा। वहीं दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,469.90 के ऊपरी और 10,395.25 के निचले स्तर को छुआ। बाजार में शुरुआती गेनर्स में एचसीएल टेक्नोलाॅजी, टीसीएस, टेक महिन्द्रा, आेएनजीसी, टाटा मोटर्स, बजाज आॅटो आैर भारती एयरटेल है। जबकि एचपीसीएल, बीपीसीएल, आर्इआेसी के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। डाॅ रेड्डीज लैब्स, सन फार्मा, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, कोटक महिन्द्रा, आैर एल्केम लैब्स के शेयरों में दबाव देखने को मिला था।

इनमें रही तेजी
बीएसई के 19 में से 5 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी (3.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.49 फीसदी), बैंकिंग (0.35 फीसदी), वित्त (0.23 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.19 फीसदी) शामिल रहे।

इनमें रही गिरावट
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - रियल्टी (1.82 फीसदी), धातु (1.41 फीसदी), दूरसंचार (0.82 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.73 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.68 फीसदी)।