8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुरूआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में दिखी रिकवरी, निफ्टी भी हुआ मजबूत

सेंसेक्स 111 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 38814.32 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी की बात करें तो उसमें थोड़ी मजबूती दिखार्इ दे रही है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 31, 2018

Sensex

शुरूआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में दिखी रिकवरी, निफ्टी भी हुआ मजबूत

नर्इ दिल्ली। पिछले एक हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट झेलने के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट के बाद मजबूती दिखार्इ दी। जहां सेंसेक्स 50 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ दिखार्इ दे रहा है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी ने अच्छी छलांग लगार्इ है। पिछले दो दिनों से मायूसी का माहौल था। वैसे डाॅलर के मुकाबले रुपए का स्तर आैर ज्यादा घट गया है। जिसका असर कारोबार पर भी दिखार्इ दे सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सेंसेक्स आैर निफ्टी किस स्तर पर काराेबार कर रहे हैं।

निफ्टी आैर सेंसेक्स में देखने को मिली रिकवरी
शुरुआती कारोबार में हल्की गिरावट दिखाने के बाद अब बाजार में अच्छी रिकवरी आ गई है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 111 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 38814.32 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी की बात करें तो उसमें थोड़ी मजबूती दिखार्इ दे रही है। आंकडों पर बात करें तो निफ्टी 46 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से शेयर बाजार की काफी हालत खराब थी। निवेशक इस रिकवरी को बड़ी राहत बता रहे हैं।

इस स्तर पर कारोबार कर रहे हैं स्माॅल आैर मिडकैप
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो दोनों में खरीदारी दौर दिखार्इ दे रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी उछला है। इससे पहले दोनों में काफी दबाव की स्थिति देखी जा रही थी। जिसकी वजह से बाजार पर नकारात्मक असर दिखार्इ दे रहा था।

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था कारोबार
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.83 अंकों की गिरावट के साथ 38,690.10 पर और निफ्टी 15.10 अंकों की गिरावट के साथ 11,676.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 74.05 अंकों की तेजी के साथ 38,796.98 पर खुला और 32.83 अंकों या 0.08 फीसदी गिरावट के साथ 38,690.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,819.06 के ऊपरी और 38,581.83 के निचले स्तर को छुआ।