ऑयल और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बाद ऑयल कंपनियों और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। ऑयल सेक्टर 216.36 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी 230.75 और बैंक एक्सचेंज 179.01 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर में 80.73, कैपिटल 18.57, फार्मा 9.26, मेटल 81.45, पीएसयू 50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल 63.31, एफएमसीजी 3.48, आईटी 56.28, टेक 21.31 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।