10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स में 89 अंकों की तेजी

मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बाजार

2 min read
Google source verification
bse

नई दिल्ली. मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर में बढ़त का रुख है। सुबह 11.45 बजे बीएसई का सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 34442 अंक पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 11 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10634 अंक पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में चौथाई फीसदी और स्मॉलकैप में 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में तेजी
मजबूत विदेशी संकेतों के चलते एशियाई बाजार भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापाना का निक्केई आधे फीसदी की बढ़त के साथ 23843 के स्तर पर है। जबकि चीन का शांघाई 0.08 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। हैंगसैंग की बात करें तो इसमें 0.39 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोरिया का कोस्पी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 2518 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार के मिले जुले संकेत

सोमवार के सत्र में अमेरिकी बाजार मिले जुले संकेतों के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। अमेरिका का प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 25283 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 2747 के स्तर पर और नैस्डैक 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 7157 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

इन शेयरों में तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शुमार शेयर्स में 16 हरे निशान, 31 गिरावट और 3 बिना किसी परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी हिंद पेट्रो, पावरग्रिड, विप्रो, एनटीपीसी और अंबूजा सीमेंट के शेयर्स में है।

इनमें गिरावट
गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बॉश लिमिटेड और आइसीआइसीआइ बैंक के शेयर्स में गिरावट देखी गई।

फॉर्मा, रियल्टी में बढ़त

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें फार्मा (0.24 फीसदी) और रियल्टी (0.76 फीसदी) की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि बैंक (0.48 फीसदी), ऑटो (0.18 फीसदी), फाइनेंशियल सर्विस (0.39 फीसदी), एफएमसीजी सपाट, आईटी (0.22 फीसदी), मेटल (0.81 फीसदी), की तेजी पर कारोबार करते दिख रहे हैं।