कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सेक्टर में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बड़े सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 349.45 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी में क्रमश: 97.31 और 58.75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑटो 92.03, मेटल 23.88 और तेल और गैस 37.91 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें तो कैपिटल गुड्स 88.04, एफएमसीजी 56.60, हेल्थकेयर 35.32, आईटी 93.83, पीएसयू 34 और टेक 28.05 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।