फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर में तेजी
फार्मा सेक्टर आज सोमवार को 148.97 अंकों की गिरावट के साथ बंद हो गया। बैंक एक्सचेंज 708.73, बैंक निफ्टी 552.90 अंकों की तेजी देखने को मिली। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 397.17 और बीएसई मेटल 350.68 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई ऑटो 101.97, कैपिटल गुड्स 137.83, बीएसई एफएमसीजी 50.58, बीएसई आईटी 50.64, तेल और गैस 64.52, बीएसई पीएसयू 76.13 और बीएसई टेक में 26.19 अंकों की तेजी देखने को मिली।