फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में गिरावट
आज सेक्टोरल इंडेक्स में अच्छी बढ़त देखने को मिली है, लेकिन बीएसई हेल्थकेयर 123.58 अंक और बीएसई एफएमसीजी 60.98 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बैंकिंग सेक्टर में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। बैंक एक्सचेंज 862.87 और बैंक निफ्टी 794.00 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई ऑटो 251.24, कैपिटल गुड्स 581.69, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 221.95, बीएसई आईटी 83.64, बीएसई मेटल 165.73, तेल और गैस 130.33, बीएसई पीएसयू 154.18 और टेक सेक्टर 29.36 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।