10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 10,500 के नीचे लुढ़का तो संसेक्स भी 34,184 पर गिरा

30 शेयरों वाला बीएसई का प्रमुख इंडेक्स 162 अंक गिरकर 34,184 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 भी 61 अंक लुढ़ककर 10,493 पर बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 28 Feb 2018, 5:46 PM IST

Share Market

मुंबई। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते भी खराब वैश्विक संकेत और पब्लिक सेक्टर बैंको के घोटाले ने बाजार के कारोबार पर खराब असर डाला है। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 10,461 पर बंद हुआ तो वहीं सेंसेक्स भी 0.50 फीसदी लुढ़ककर 34,150 के स्तर पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई का प्रमुख इंडेक्स 162 अंक गिरकर 34,184 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 भी 61 अंक लुढ़ककर 10,493 पर बंद हुआ।


मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की रिकवरी

हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरो में थोड़ी सुधार देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप 10,426 अंक तक गिरने के बाद अंत में 10,562 पर बंद हुआ। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी 0.10 फीसदी टूटकर 19,665 के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी 100 इंडेक्स टूटकर 19,435 के स्तर पर पहुंचा था। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करेें तो, ये इंडेक्स 17,928 के स्तर तक लुढ़कने के बाद अंत में 0.25 फीसदी चढ़कर 18,128 के स्तर पर बंद हुआ।


बैंकिंग समेत कई शेयर में गिरावट

सेक्टोरियल इंडेक्स में बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।। वहीं बैंक निफ्टी भी गिरकर 25,107 के स्तर पर बंद हुआ। तो दूसरी तरफ पीएसयू बैंक, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में थोड़ी लिवाली देखने को मिला।

दिग्गज शेयरो की बात करें तो आज के कारोबार में वेदांता, एचपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, सन फार्मा, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। जबकि हरे निशान वाले शेयर में इंफोसिस , यूपीएल, आयशर मोटर्स, एशियन पेन्ट्स, राजेश एक्सपोर्ट्स, वॉकहार्ट, अशोक लेलैंड और यूनियन बैंक शुमार थे।।


पीएनबी के शेयर 20 माह के निचले स्तर पर

पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले को लेकर हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी ने अमरीका में दिवालिया घोषित किए जाने की अर्जी दी है। इस खबर के बीच आज बुधवार के कारोबार में पीएनबी के शेयर 6 फीसदी टूटकर पिछले 20 माह के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचा।