बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
बढ़त वाले शेयाों की बात करें तो अल्ट्रा सीमेंट कॉरपोरेशन 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं वेद लिमिटेड, टाटा स्टील, इंडियाबुल्स और टीसीएस 1 या उससे ज्यादा फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यस बैंक, आईओसी, ओएनजीसी के शेयरों में दो या उससे ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं विप्रो और एमएंडएम के शेयरों में एक से ज्यादा फीसदी की गिरावट दिखाई दे रही है।