30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 33,238 पर तो निफ्टी भी 10,303 पर

- सेंसेक्स 12 अंको की गिरावट के साथ 33,238 के स्तर पर और निफ्टी 5 अंको की गिरावट के साथ 10,303 के स्तर पर करोबार कर रहा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 10 Nov 2017, 11:02 AM IST

Share Market

मुंबई। आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरूआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32 अंको की तेजी के साथ 33,250 के स्तर पर और निफ्टी 5 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10,308 के स्तर पर खुला। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिला।


आज सुबह 10:45 पर - सेंसेक्स 12 अंको की गिरावट के साथ 33,238 के स्तर पर और निफ्टी 5 अंको की गिरावट के साथ 10,303 के स्तर पर करोबार कर रहा हैं।


ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट

आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो, इसमें ऑटो, फार्मा, आईटी, मेटल और ऑयल एंड गैस के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा हैं। वहीं लिवाली वाले शेयरों में कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी के शेयर शामिल हैं। आज सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो के शेयरों में देखने को मिल रही हैं। जबकि, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में अच्छी लिवाली देखने को मिल रहा हैं। बैंक निफ्टी के शेयर में भी 26 अंको की उछाल देखने को मिल रहा है जिसके बाद से ये 25,317 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं पीएसयू बैंको के शेयरों में भी 3 अंको का मामूली उछाल देखने को मिल रहा हैं।


आज के कारोबार में एलएंडटी, गेल इंडिया , अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, जी एंटरटेनमेंट, ओएनजीसी, एसबीआई और बजाज ऑटो के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। वहीं अरबिंदो फार्मा, टाटा मोटर्स, एशियन पेन्ट्स, भारत पेट्रोलियम, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स (डीवीआर) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।


रुपए में कमजोरी

आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन रुपए की शुरूआत कमजोर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 65.06 के स्तर पर खुला। इसके पहले गुरूवार को 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ रुपया 64.06 के स्तर पर बंद हुआ था। आज अनुमान है कि, डॉलर के मुकाबले रुपया 64.92 से 65.25 के बीच ट्रेड करेगा।