आईटी और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त
आज आईटी और बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी दोनों 220 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर में 201.36 अंको की तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई ऑटो 91.41, कैपिटल गुड्स 44.44, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 81.58, बीएसई एफएमसीजी 40.39, बीएसई हेल्थकेयर 73.60, बीएसई मेटल 55.45, तेल और गैस 81.88, बीएसई पीएसयू 43.63 और टेक सेक्टर 89.63 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।