26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 9900 के पार, सेंसेक्स भी 31714 पर

बीएसई को स्मॉलकैप में 57 अंको की बढ़त देखने को मिल रही है वहीं मिडकैप में भी 42 अंको की बढ़त देखने को मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 6 Oct 2017, 9:48 AM IST

Share Market

नई दिल्ली। हफ्ते की अंतिम करोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज के कारोबार के शुरूआत मे ही निफ्टी 9900 के स्तर को पर कर चुका है। सेंसेक्स 122 अंको की बढ़त के साथ 31,714 के स्तर पर और निफ्टी 43 अंको की बढ़त के साथ 9931 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। बीएसई को स्मॉलकैप में 57 अंको की बढ़त देखने को मिल रही है वहीं मिडकैप में भी 42 अंको की बढ़त देखने को मिल रही है।


बैंकिंग, मेटल और फार्मा इंडेक्स मे तेजी

आज के शुरूआत कारोबार की बात करें तो सेक्टोरियल इंडेक्स मे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोडक़र बाकी सभी सेक्टर ग्रीन जोन मे कारोबार कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 71 अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सेक्टोरियल इंडेक्स में ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, मेटल, ऑयल एंड गैस के शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी में भी 55 अंको की गिरावट देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी 24,058 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


दिग्गज शेयरों की बात करें तो सबसे अच्छी खरीदारी एनटीपीसी, कोल इंडिया, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, और टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयर्स में लिवाली देखने को मिल रहा है। वहीं आज के बिकवाली शेयर्स मे आईसीआईसीआई, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, हाउसिंग डेवलपमेंट, और एक्सिस बैंक के शेयर्स शुमार है।

एशियाई बाजारो में तेजी

एशियाई बाजारों मे तेजी देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 45 अंको की बढ़त के साथ 20,673 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन के हैंग सेंग मे भी 106 अंको की तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल हैंग सेंग 28,485 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी की बात करें तो इसमे भी तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। कोस्पी 21 अंको की बढ़त के साथ 2394 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गुरूवार को अंतराष्ट्रीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स डाओं जोंस की बात करें तो ये 114 अंको की बढ़त के साथ ये 22775 के स्तर पर कारोबार के साथ बंद हुआ। जबकि 51 अंको की बढ़त के साथ 6585 के स्तर पर कारोबार करके बंद हुआ।


कमजोरी के साथ खुला रुपया

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन रुपया कमजोरी के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 65.19 के स्तर पर खुला। इसके पहले गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की कमजोरी के साथ 65.14 के स्तर पर बंद हुआ था। आज रुपया 65.03 से 65.51 के बीच ट्रेड कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग