4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10465 के पार

सेंसेक्स 100 अंक उछलकर 34,438 के स्तर पर खुला। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 10463 के स्तर पर खुला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 24 May 2018, 9:45 AM IST

Share Market

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10465 के पार

मुंबर्इ। आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुर्इ है। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ का सेंसेक्स 100 अंक उछलकर 34,438 के स्तर पर खुला। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 10463 के स्तर पर खुला। आज के शुरूअाती कारोबार में जेट एयरवेज, शालिमार पेन्ट्स के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं एलएंडटी इन्फोटेक, रिलायंस कम्यूनिकेशंस आैर एनआर्इआर्इटी टेक्नाेलाॅजी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।


मिडकैप आैर स्माॅलकैप में अच्छी खरीदारी

आज मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ आैर स्माॅलकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी को मिडकैप 100 इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ आज का कारोबार कर रहा है।


मेटल सेक्टर में बिकवाली जारी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो अाज अधिकतर इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि आॅटो, एफएमसीजी, मेटल आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, आर्इटी अौर पीएसयू बैंकाें के शेयरो में तेजी देखने को मिल रही है। सबसे अधिक तेजी आर्इटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आैर कैपिटल गुड्स में देखी जा रही है। बैंक निफ्टी क बात करें तो इसमें भी 58 अंकों की तेजी देखने को मिल रही जिसके बाद ये 25742 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

रुपए में सुधार 12 पैसे की तेजी के साथ खुला

आज हफ्ते की शुरूआत में रुपए में रिकवरी देखने को मिली। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे सुधरकर 68.30 के स्तर पर खुला। इसके पहले कारोबारी दिन (बुधवार) डाॅलर के मुकाबले रुपए में गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते पिछले दिन रुपया रिकाॅर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। बीते दिन डाॅलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटकर 68.42 के स्तर पर बंद हुआ था।